भगवान श्रीकृष्ण छात्रवृत्ति योजना, 102 मेधावियों को मिलेंगे एक-एक लाख रु.

भगवान श्रीकृष्ण छात्रवृत्ति योजना

बिच्छू डॉट कॉम। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से करीब डेढ़ महीने पहले मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना शुरू करने जा रही है। भगवान श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से प्रेरित इस योजना के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कुल 102 मेधावी विद्यार्थियों को एकमुश्त एक-एक लाख रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इनमें 51 विद्यार्थी स्कूलों और 51 विद्यार्थी कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों से चयनित किए जाएंगे। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना और उन्हें भारतीय ज्ञान परंपरा से जोडऩा है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने संस्कृति विभाग के अंतर्गत कार्यरत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास को योजना की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। न्यास पात्रता, चयन प्रक्रिया और मूल्यांकन के मानदंड तय करेगा। योजना के तहत प्रदेश के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 102 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप एक-एक लाख रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

Related Articles