सीएम करेंगे राष्ट्रीय सम्मेलन अभ्युदय-2026 का शुभारंभ

बिच्छू डॉट कॉम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में चतुर्थ राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन अभ्युदय-2026 का शुभारंभ करेंगे। सम्मेलन का विषय अभ्युदय: समग्र कल्याण के लिए पर्यावरण-सामाजिक उत्तरदायित्व-सुशासन और सभ्यतागत ज्ञान का समन्वय है। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री सम्मेलन को संबोधित करेंगे एवं प्रतिभागियों के साथ संवाद भी करेंगे। यह आयोजन मप्र के लिए उपयोगी साझेदारियों के नए अवसर सृजित करेगा, जिससे उद्योग, सरकार, विश्वविद्यालय और सामाजिक संस्थाएं मिलकर कौशल, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में व्यावहारिक मॉडल विकसित कर सकेंगी। सम्मेलन में देशभर से प्रमुख कॉर्पोरेट प्रतिनिधि, प्रख्यात शिक्षाविद, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक क्षेत्र के विशेषज्ञ सहभागिता कर रहे हैं।

Related Articles