13 साल से अटका बुरहानपुर आरओबी का काम, पीएमओ पहुंची शिकायत

बुरहानपुर आरओबी का काम

बिच्छू डॉट कॉम। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में उपनगरीय क्षेत्र लालबाग से चिंचाला को जोडऩे वाले आरओबी निर्माण कार्य पिछले 13 वर्षों (वर्ष 2013) से लगातार अटका हुआ है। इसकी शिकायत पीएमओ तक पहुंच चुकी है। इसे लेकर मंत्रालय में ब्रिज सेक्शन की राज्य स्तरीय मीटिंग में शुक्रवार को लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने आरओबी के काम में हो रही देरी पर जिम्मेदार अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। इस मामले को स्थानीय विधायक अर्चना चिटनिस पिछले विधानसभा सत्र के दौरान उठाया था। वर्ष 2013 में जब इस ओवरब्रिज का वर्क ऑर्डर जारी किया गया था, तब इसकी अनुमानित लागत करीब 15 करोड़ रुपये तय की गई थी। हालांकि, 13 साल की अनिश्चितता, बार-बार समय सीमा बढऩे और लेट-लतीफी के कारण इसकी प्रशासनिक लागत बढक़र अब 50 करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है।

Related Articles