डीए-डीआर में 2 फीसदी वृद्धि पर अभी कोई चर्चा नहीं, सीएम ही लेंगे फैसला

डीए-डीआर

बिच्छू डॉट कॉम। मप्र के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में दो प्रतिशत वृद्धि का इंतजार है। इस मांग को लेकर कर्मचारी गुरुवार को राजधानी भोपाल में प्रदर्शन भी कर चुके हैं। हालांकि वित्त विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, फिलहाल डीए बढ़ाने के प्रस्ताव पर सरकार में किसी भी स्तर पर चर्चा नहीं हुई है। दिवाली से पहले कर्मचारियों के डीए और पेंशनर्स की डीआर में वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निर्णय लेंगे। ऐसे में कर्मचारियों को त्योहार से पहले राहत मिलने की उम्मीद है। इस बीच मप्र राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कर्मचारियों की मांग से अवगत कराया है। पत्र में बताया गया है कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को जनवरी 2026 से 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे रही है।

Related Articles