मप्र में निवेशकों को सिंगल विंडो क्लीयरेंस, सस्ती बिजली का भरोसा

सस्ती बिजली

बिच्छू डॉट कॉम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मप्र सेमीकंडक्टर समिट-2026 के शुभारंभसत्र के दौरान सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एवं मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर, आईटी अवसंरचना, एवीजीसी एक्सआर और हेल्थ-टेक क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर 12 से अधिक प्रमुख कंपनियों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा की। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को सिंगल विंडो क्लीयरेंस, त्वरित स्वीकृति और 24म7 सस्ती बिजली सहित हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। एनार ग्रुप के चेयरमैन डॉ. श्याम आर. सिंघानिया के साथ डेटा सेंटर एवं संबंधित अवसंरचना के विकास और जेएलएल के इंडिया हे ए. शंकर और सीनियर डायरेक्टर साइमन थॉमस के साथ आईटी अवसंरचना एवं डेटा सेंटर क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इन कंपनियों के साथ सेमीकंडक्टर विनिर्माण, फैबलेस तकनीक, चिप डिजाइन तथा परियोजनाओं के विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

Related Articles