धरातल पर कितना निवेश उतरा कितने लोगों को रोजगार मिला?

रोजगार मिला

बिच्छू डॉट कॉम। मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर निवेश, रोजगार, ईवीएम, एसआईआर, मास्टर प्लान और नगरीय निकायों में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से विभिन्न मुद्दों पर जवाब मांगा। सिंघार ने सेमीकंडक्टर हब और निवेश प्रस्तावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के दौरों के बाद बड़े निवेश के दावे किए जाते हैं, लेकिन यह स्पष्ट होना चाहिए कि कितना निवेश धरातल पर उतरा है। उन्होंने पूछा कि सेमीकंडक्टर परियोजनाएं कब शुरू होंगी और उनसे कितने लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने पोर्टलों पर पंजीकत 25 लाख से अधिक यवाओं के रोजगार की स्थिति पर भी सरकार से जवाब मांगा। आंदोलनकारियों को भीड़तंत्र कहे जाने पर सिंघार ने कहा कि नागरिक अपने अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाते हैं। शहरों के मास्टर प्लान पर दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा को लेकर उन्होंने कहा कि योजनाएं आम लोगों की राय लेकर बनाई जानी चाहिए।

Related Articles