बेला अल्ट्राटेक सीमेंट को मिली एनजीटी से राहत

बेला अल्ट्राटेक सीमेंट

बिच्छू डॉट कॉम। एनजीटी की भोपाल स्थित सेंट्रल बेंच ने रीवा के बेला स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट के खिलाफ दायर प्रदूषण संबंधी याचिका का अंतिम निपटारा कर दिया है। ट्रिब्यूनल ने संयुक्त समिति की रिपोर्ट के आधार पर कंपनी पर लगाए गए गंभीर वायु और जल प्रदूषण के आरोपों को सही नहीं पाया है। हालांकि, क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने रीवा कलेक्टर और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश जारी किए गए हैं। एनजीटी की बेंच ने याचिकाकर्ता अनूप कुमार सिंह द्वारा दायर मूल आवेदन पर सुनवाई करते हुए दिया।

Related Articles