मानक अग्रवाल को मप्र कांग्रेस में मिली अहम समन्वय जिम्मेदारी

मानक अग्रवाल

बिच्छू डॉट कॉम। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल को पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों के साथ समन्वय स्थापित करने का दायित्व दिया गया है। मानक अग्रवाल पार्टी के पूर्व वरिष्ठ प्रवक्ता रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पूर्व में ब्रिज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष तथा मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। कांग्रेस संगठन में उनकी नई नियुक्ति को एक अहम जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। अनुभवी पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में यह दायित्व महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मानक अग्रवाल दोपहर 12 बजे भोपाल स्थित मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अपनी नई जिम्मेदारी औपचारिक रूप से संभालेंगे।

Related Articles