
बिच्छू डॉट कॉम। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के भोपाल में पदस्थ रहे पूर्व एजीएम अनिल कुमार जैन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसा है। ईडी की टीम ने अनिल कुमार की करीब 3.1 करोड़ की चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा जैन के खिलाफ वैध आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी जिस आधार पर ईडी ने जांच शुरू की थी। ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि एक साल की अवधि साल 2017 से 2018 के दौरान अनिल कुमार ने अपने वैध आय से 481 प्रतिशत अधिक संपत्ति बनाई। जो उनकी ज्ञात आय के स्त्रोतों के अनुपात में बहुत अधिक थी। पता चला कि अनिल ने अचल संपत्तियों को बेचने के बहाने अपने व परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में 2.35 करोड़ जमा कराए। लेकिन उसका कोई कोई ब्यौरा नहीं दे पाए।
