
बिच्छू डॉट कॉम। भाजपा मुख्यालय में 26 अक्टूबर को आयोजित सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित अन्य पदाधिकारी भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के एवं सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी भी भोपाल आ रहे हैं। शाम 7 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में भजन जैमिंग का आयोजन होगा, जिसमें इंफ्लुएंसर एवं सोशल मीडिया से जुड़े युवा शामिल होंगे।
