राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल एक साल बढ़ा, पवैया बने रहेंगे अध्यक्ष

राज्य वित्त आयोग

बिच्छू डॉट कॉम। राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2027 तक कर दिया गया है। पहले आयोग का कार्यकाल 31 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित था। इसके साथ ही आयोग को अपनी प्रारंभिक सिफारिशें प्रस्तुत करने के लिए भी एक महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है। आयोग को त्रिस्तरीय पंचायतों और नगरीय निकायों में करों, शुल्कों आदि के वितरण के संबंध में अपनी प्रारंभिक सिफारिशें 31 अक्टूबर 2026 तक राज्यपाल को प्रस्तुत करनी थीं। अब ये सिफारिशें 30 नवंबर 2026 तक प्रस्तुत की जा सकेंगी। आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया हैं।

Related Articles