
बिच्छू डॉट कॉम। सिया और पर्यावरण विभाग के बीच चल रही खींचतान चरम पर पहुंच गई है। स्टेट एनवायर्मेंट इंपेक्ट असेसमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राज्य सरकार के अधिकारियों पर सिया के कामकाज को बाधित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सिया सचिवालय ही सिया को सहयोग करने की बजाय कामकाज को बाधित कर रहा है। उन्होंने सीएस से सिया का कार्यवाही विवरण परिवेश पोर्टल पर अपलोड कराने और नियमित बैठकें आयोजित करवाने की मांग की है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। सिया अध्यक्ष एसएनएस चौहान ने ई-मेल पर भेजे पत्र में लिखा है कि सिया की 948वीं बैठक 4. मई 2026 को हुई थी लेकिन इसका कार्यवाही विवरण अभी तक परिवेश पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है।
