
बिच्छू डॉट कॉम। प्रमोशन में आरक्षण को लेकर मप्र सरकार द्वारा वर्ष 2025 में बनाए गए नियमों को चुनौती देने वाले मामलों पर गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई। जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इन मामलों पर अब 1 दिसंबर को सुनवाई निर्धारित की है। भोपाल की वेटरनरी सर्जन डॉ. स्वाति तिवारी व अन्य ने हाईकोर्ट में ये याचिकाएं दाखिल करके नए नियमों को चुनौती दी है। इसी मामलों से संबंधित आरबी राय का एक मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन रहने पर हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुको में अर्जी लगाकर मार्गदर्शन लेने कहा था।
