फर्रूखाबाद को बाढ़ से बचाने गंगा की ड्रेजिंग कराएगी सरकार

गंगा की ड्रेजिंग

बिच्छू डॉट कॉम। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को फर्रूखाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सदर, कायमगंज और अमृतपुर तहसीलों का हवाई सर्वेक्षण किया। बाढ़ का स्थायी समाधान आश्वस्त करते हुए सीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर फर्रूखाबाद को बाढ़ से मुक्त कराने के लिए गंगा नदी की ड्रेजिंग कर उसे चैनलाइज किया जाएगा। ड्रेजिंग से निकलने वाली सिल्ट का उपयोग तटबंध बनाने में होगा, जिससे फसलों का बचाव होगा और स्थानीय लोगों को स्थायी राहत मिलेगी। हवाई सर्वे के बाद पुलिस लाइन में सीएम ने 1,000 बाढ़ प्रभावित परिवारों को 50 किलो सामग्री वाली राहत किट सौंपी। इसके साथ ही उन्होंने बेघर हुए परिवारों को भूमि आवंटन प्रमाण पत्र और आपदा मोचक निधि से सहायता राशि के चेक प्रदान किए। सीएम ने कहा-ड्रेजिंग और बाढ़ के स्थायी समाधान में यदि किसानों की भूमि आती है, तो उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा। फसल नुकसान का सर्वे पूरा होते ही सहायता राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी। सुरक्षित स्थानों पर रह रहे प्रभावितों तक 50 किलो राहत किट पहुंचाई जा रही है।

Related Articles