नेशनल लोक अदालत ने 3 साल में 5 लाख पेंडिंग केस का बोझ किया कम

मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वर्ष में चार बार आयोजित की जाने वाली नेशनल लोक अदालत नवायषालिका में लंबित मामलों को कम करने में बेहद प्रभावी साबित हो रही है। इसके माध्यम से वर्षों से लंबित विवादों का आपसी समझौते से त्वरित राहत मिल रही है। इस वर्ष की एक तथा पिछले तीन वर्षों में आयोजित नेशनल लोक अदालतों के जरिए 5 लाख 21 हजार से अधिक लंबित मामलों का निपटारा किया जा चुका है। वहीं प्री-लिटिगेशन सहित कुल 12 लाख 4 हजार 912 प्रकरणों का समाधान किया गया है। इससे न्याय की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। नेशनल लोक अदालत का अगला आयोजन 9 मई को प्रदेशभर में होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Related Articles