ओबीसी आरक्षण पर लोगों के साथ धोखा हो रहा है: पटवारी

ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बहस जारी है। इस बीच कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग के साथ धोखा करने के आरोप लगाए हैं। मंगलवार को एक बयाना में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आरोप लगाए कि सरकार कोर्ट में ओबीसी आरक्षण पर बहस करने में गंभीर नहीं है। बहस के दौरान यही पता नहीं रहता कि कौन बहस करेगा। जज बार-बार पूछ रहे हैं कि कौन वकील बहस करेगा। यह हाल तब है जब सरकार इन वकीलों को करोड़ों रुपए फीस दे रही है। साफ है, ओबीसी आरक्षण को रोका जा रहा है और सरकार उनका हक नहीं देना चाहती है। वहीं मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, कमलनाथ सरकार ने 2019 में ही आरक्षण दे दिया था। लेकिन सत्ता बदलते ही भाजपा ने इसे कमजोर करने की कोशिश की।

Related Articles