राज्यसभा के लिए मैदान में उतरे लोहानी, कांग्रेस का समर्थन

मध्यप्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के सामने भोपाल निवासी राजकुमार लोहानी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया है। नामांकन में कांग्रेस के 10 विधायक प्रस्तावक बने। उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष पर्चा जमा कराया। लोहानी भोपाल के पुराने शहर के घोड़ा नक्कास क्षेत्र के निवासी हैं। वे हायर सेकेंडरी तक शिक्षित हैं और मोबाइल एसेसरीज का कारोबार करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योग्य लोगों के रहते बाहरी प्रत्याशी को राज्यसभा भेजना मध्यप्रदेश के सम्मान की अनदेखी है। सभी कांग्रेस विधायक लोहानी को समर्थन देंगे।

Related Articles