
बिच्छू डॉट कॉम। अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व आईएएस नियाज खान ने इस बार बढ़ती आबादी को लेकर कहा है कि जबरन नसबंदी शुरू की जाए। मुस्लिमों के ज्यादा बच्चे होते हैं तो उनकी कड़ाई से नसबंदी हो। मप्र कैडर के रिटायर्ड आईएएस खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, मुस्लिम के यहां ज्यादा बच्चे होते हैं, इसलिए कड़ाई से उनकी भी नसबंदी हो। अगर हम यह नहीं करते तो भविष्य अंधकार मय होगा। देश में हिंदू आबादी का संतुलन बिगड़ रहा है, इसलिए कम से कम चार पैदा होना चाहिए। इनमें से एक बच्चा देशसेवा के लिए समर्पित हो। वहीं बच्चों की परवरिश और शिक्षा ऐसी हो, जो उनको देश, धर्म और समाज के प्रति जवाबदेह बनाए। मुस्लिमों को तो वैसे ही कम बच्चे हो रहे हैं। महंगाई इतनी है कि बिना नसंबंदी के ही नसबंदी के हालात हैं। वैसे नियाज खान को ऐसी सलाह देने से बचना चाहिए। हर किसी को फेमिली प्लानिंग के बारे में पता है और करवाते भी हैं।
