
बिच्छू डॉट कॉम। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को पूरा करने के लिए सरकार पर 3100 करोड़ का अतिरिक्त बोझ आ रहा है। यह लागत काम में देरी के कारण बनी है। इस देरी की कई वजह है, जिसमें सबसे अहम वजह कमजोर प्रबंधन मुख्य है। इसके अलावा कई तकनीकी कारण भी शामिल हैं। बढ़ी हुई लागत की भरपाई जनता से विभिन्न टैक्स के जरिए होनी है। मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को बढ़ी हुई राशि की मंजूरी संबंधी प्रस्ताव लाया जा सकता है। भोपाल मेट्रो की नई लागतं, 10 हजार 35 करोड़ तक हो सकती है। सूत्रों की मानें तो लागत बढऩे को लेकर लेटलतीफी और खाड़ी देश में युद्ध के हालात को प्रमुख कारण गया है।
