टाटा की परमाणु परियोजना को ड्रिलिंग की एनओसी कैसे मिल गई

रीवा के रोझौही-सरई कला क्षेत्र में टाटा पावर की प्रस्तावित परमाणु परियोजना को लेकर ग्रामीणों के विरोध के बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ड्रिलिंग की अनुमति जारी करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए उन्होंने हैं। ग्रामसभा के निर्णय, कथित सहमति पत्र और सुरक्षा मानकों की जांच की मांग की। सिंघार एक दिन पहले जल सत्याग्रह के आंदोलनकारियों से मिलकर उन्हें समर्थन दे चुके हैं। सिंघार ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि ग्रामसभा ने 3 सितंबर 2026 को ड्रिलिंग के लिए सहमति से इनकार करके 5 सितंबर को कलेक्टर को पत्र भेजकर सूचना दे दी गई। बावजूद 23 सितंबर को एनओसी जारी हुई, जिसमें 4 सितंबर के कथित सहमति पत्र का उल्लेख है। उन्होंने कहा कहा/सरपंच सरपंच कोमल संजय सिंह ने 8 अक्टूबर को संभागायुक्त और कलेक्टर से शिकायत कर पत्र की जांच और एनओसी निरस्त करने की मांग की थी।

Related Articles