आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में लगभग 20 हेक्टेयर भूमि पर बगलामुखी देवी लोक बन रहा है। नलखेड़ा आने वाले श्रद्धालुओं को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नलखेड़ा के मार्ग में आने वाली पुलिया और सडक़ को चौड़ा किया जाएगा। आमला से नलखेड़ा तक 55 करोड़ सर से अधिक की लागत से लगभम 14 किमी लंबा एक नया बायपासा बनेगा। लखुंदर नदी पर श्रद्धालुओं के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए 13.77 करोड़ की लागत से एक नया और विशाल उच्च स्तरीय पुल भी बनाया जा रहा है। सडक़, रेल और हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी। लखुंदर नदी के तटों पर सुंदर और भव्य घाट बनाए जाएंगे। यहां पूरे परिसर और पार्किंग क्षेत्र का विस्तार होगा। साफ-सुथरे शौचालय, पक्की सडक़ें और अतिथियों के लिए भवन भी बनेंगे। मुख्य मंदिर का निर्माण 2,800 वर्गमीटर क्षेत्र में किया जाएगा, जिसमें मंदिर के गर्भगृह एवं ऊपरी संरचना का निर्माण तथा पत्थर की क्लैडिंग का कार्य शामिल है।
27/10/2026
0
1
Less than a minute
You can share this post!
