एसआइसीसी से विधायकों को बैग पैक करने के निर्देश

एसआइसीसी

बिच्छू डॉट कॉम। मध्यप्रदेश में राज्यसभा के लिए भाजपा द्वारा तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारने के बाद कांग्रेस में भोपाल से दिल्ली तक खलबली मच गई है। पार्टी अलर्ट मोड में आ गई है। सोमवार रात को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने निवास पर पार्टी के सभी विधायकों को डिनर कराया और आगामी रणनीति पर चर्चा की। सूत्र बताते हैं कि एआइसीसी भी स्थिति पर नजर रखने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर रही है। मंगलवार को पर्यवेक्षक भोपाल पहुंच जाएंगे। पार्टी ने सभी विधायकों को अपना बैग पैक करने के लिए कह दिया है। गर्मी को देखते हुए पार्टी सभी विधायकों को हिमाचल प्रदेश ले जाने की तैयारी कर रही है। सभी विधायक 18 जून तक हिमाचल की वादियों की सैर करेंगे। सूत्र बताते हैं कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करने पर मंथन शुरू कर दिया है।

Related Articles