जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस

बिच्छू डॉट कॉम। जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रश्नावली को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भोपाल में पत्रकार वार्ता में कहा कि मौजूदा प्रारूप में मूलभूत कमियां हैं। कांग्रेस इसे खारिज करती है और नई प्रश्नावली तैयार कर प्रमाणित जाति सूची के आधार पर जनगणना कराने की मांग करती है। लल्लू ने कहा कि जाति की जानकारी के लिए ओपन-एंडेड व्यवस्था अपनाई गई है, जबकि ड्रॉपडाउन सूची होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक ही जाति की कई प्रविष्टियां होने और आंकड़ों में विसंगति की आशंका है।

Related Articles