पीएस राजस्व ई रमेश के काम पर मुख्यमंत्री ने उठाए सवाल

बिच्छू डॉट कॉम। राजस्व विभाग के अफसर और उनके काम पर बुधवार को उस समय सवाल खड़े हो गए, जब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रमुख सचिव ई रमेश कुमार से कम वर्षा वाले जिलों के बारे में पूछताछ कर ली। पीएस बताने लगे कि 12 जिलों में 19 प्रतिशत से ज्यादा कम वर्षा हुई है। इस पर सीएम ने कहा, आप बार-बार कम बारिश बता रहे हैं। ये नहीं बताया कि यहां नुकसान कितना हुआ। यदि इसका केलकुलेशन बता दें तो हम वहां पहले जाकर घोषणा कर दें। क्या आंदोलन होगा, तब बताओगे। उन्होंने कहा, भाजपा की जिलों में प्रजातंत्र व लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकलने वाली है। जल्दी से हानि बताओ ताकि लोगों को राहत दी जा सके। अन्यथा पार्टी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता। नाम पद समाहितकरते हुए स्वामित्व योजना की समीक्षा में मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जिले के केवल 10-15 प्रतिशत पटवारियों ने रजिस्ट्री का काम शुरू किया है। सीएस ने सभी कलेक्टरों को रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए। जन विश्वास योजना में कलेक्टरों के फील्ड पर नहीं जाने पर सीएस और मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई।

Related Articles