स्कूल शिक्षा ने एक महीने में 950 अनुकंपा नियुक्ति दी

स्कूल शिक्षा

बिच्छू डॉट कॉम। स्कूल शिक्षा विभाग ने करीब एक दशक से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के 1250 मामलों में से 950 को एक महीने में निराकरण कर दिया। सीएम मोहन यादव बुधवार को रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति आदेश सौंपे। आंकड़ों के मुताबिक स्कूल शिक्षा विभाग को छोडक़र प्रदेश के स्वास्थ्य, गृह, पीडब्ल्यूडी, वन व अन्य सरकारी विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के 16 हजार से 18,500 मामले लंबित हैं। सीएम ने प्रदेश में 200 नए सांदीपनि स्कूल और आदिवासी क्षेत्रों में 200 नए स्कूल भवन बनाने की घोषणा भी की।

Related Articles