
बिच्छू डॉट कॉम। इंदौर में 9 से 13 जून तक होने वाले ब्रिक्स कृषि सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के लिए सुरक्षा, आवागमन, आवास, स्वच्छता, यातायात, चिकित्सा और स्वागत-सत्कार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। रेसीडेंसी में हुई उच्चस्तरीय बैठक में व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। सम्मेलन कृषि नवाचार, खाद्य सुरक्षा, कृषि अनुसंधान, सतत कृषि विकास, आधुनिक तकनीकों और किसानों की आय बढ़ाने जैसे विषयों पर केंद्रित रहेगा। आयोजन के दौरान तकनीकी सत्र, विशेषज्ञ चर्चाएं, प्रस्तुतियां और अनुभव साझा करने के कार्यक्रम होंगे। बैठक में एमडी मंडी कुमार पुरुषोत्तम, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, आईडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े, किसान कल्याण विभाग के उप सचिव रोहित सिसोनिया सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को आयोजन स्थलों पर सभी सुविधाओं का समयबद्ध परीक्षण कर जिम्मेदारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।
