राहुल गांधी से संवाद के लिए बारकोड से होगा पंजीयन, घर-घर पहुंच रही कांग्रेस

राहुल गांधी

बिच्छू डॉट कॉम। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के युवाओं और छात्रों से सीधे संवाद के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर इंदौर में कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवाओं के रजिस्ट्रेशन के लिए बारकोड जारी कर दिया गया है। पहले दिन शुक्रवार को 15 हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वो जब-जब आते हैं, तब-तब हमारा फायदा होता है। इसके पहले आकाश विजयवर्गीय ने भी भाजपा को फायदा देने की बात कहीं थी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता छात्रों व युवाओं के बीच पहुंचकर रजिस्ट्रेशन अभियान चला रहे हैं। इसके लिए घर-घर जाकर भी युवाओं और छात्रों का पंजीयन कराया जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गुंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहले दिन करीब 15 हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। लोग आगे रहकर कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं। कॉलेज, कोचिंग में जाकर युवाओं के बीच इसका प्रचार किया जाएगा।

Related Articles