
बिच्छू डॉट कॉम। पुलिस महकमे में मेडिकल बिल मामले में फंसे 13 कर्मचारियों को रिवर्ट करने के बाद जल्द ही दोबारा प्रमोशन मिलने की स्थिति बन रही है। वहीं, मामले में विभागीय जांच के दायरे में आए 32 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। रिव्यू डीपीसी में मेडिकल बिल से जुड़ी अनियमितताओं की जांच के बाद यह स्थिति बनी है। दरअसल, 2021 से 2024 के बीच पुलिस मुख्यालय की प्रशासनिक और कार्मिक शाखा के 48 कर्मचारियों द्वारा मेडिकल बिलों में गड़बड़ी कर करीब 4 करोड़ रुपए का भुगतान लेने का मामला सामने आया था। इसके बाद जहांगीराबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाकी 45 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर संबंधित राशि जमा कराई गई। डीआईजी एडमिन और मेंबर रिव्यू डीपीसीका कहना है कि मामले में एफआईआर होने के बाद 13 कर्मचारियों को रिवर्ट किया गया है।
