
- सोम डिस्टलरीज सील, लाइसेंस निलंबित…
भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। जिस सोम डिस्टिलरीज प्रालि, के लाइसेंस निलंबित हैं, डिस्टिलरी सील है और जिसकी याचिकाओं को न्यायालय से राहत नहीं मिली, उसी कंपनी को आबकारी आयुक्त कार्यालय द्वारा देसी मदिरा आपूर्ति के लिमिटेड टेंडर में भाग लेने का आमंत्रण भेजा गया है। बताया जाता है कि पिछले कई माह से कंपनी के संचालन और उत्पादन को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है, बावजूद इसके टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
संदेह गहराया कि आखिर कंपनी को किस आधार पर सात्र माना गया
आबकारी आयुक्त द्वारा हाल ही में शेष स्कंध निपटान की अनुमति दी गई थी, लेकिन उपलब्ध स्टाक की मात्रा सार्वजनिक नहीं की गई। अब टेंडर में भागीदारी का निमंत्रण मिलने से संदेह और गहरा गया है कि आखिर कंपनी को किस आधार पर पात्र माना गया है। इधर, आबकारी विभाग ने सोम डिस्टलरी की जब्त बियर बाजार में उतारना शुरू कर दिया है। बता दें कि यह डिस्टलरी चार फरवरी को सील की गई थी और लगभग तीन माह से बियर का स्टाक वहीं रखा है। सील यूनिट में रखी लगभग 11 लाख पेटियों में से 7.28 लाख बाजार में उतारी जा रही है। इनमें से 20 करोड़ की 4.38 लाख पेटियां एक्सपायर हो चुकी हैं। गर्मी के मौसम में बियर की अधिक डिमांड होती है। प्रदेश में प्रतिदिन दो लाख पेटियों की मांग है। चर्चा है कि इसी कारण ऐसा किया जा रहा हेगा।
