
अटलांटिक महासागर में क्रूज शिप एमवी होंडियस पर दो भारतीय नागरिक शामिल है। यह वही शिप हैं, जिस पर हंतावायरस फैला है। अब तक जहाज पर हंतावायरस संक्रमण के पांच केसों की पुष्टि हुई है और तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, नीदरलैंड की लीडेन यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में भर्ती हंतावायरस मरीज का इलाज कर रहीं डॉक्टर करिन एलेन वेल्डकैंप ने कहा कि यह वायरस कोरोना जैसा नहीं है। उन्होंने कहा-हंतावायरस का इंसान से इंसान में फैलना आसान नहीं है। इसका ट्रांसमिशन कोरोना की तुलना में काफी मुश्किल है। वहीं डब्ल्यूएचओ ने कहा कि घटना गंभीर है, लेकिन फिलहाल आम लोगों के लिए खतरा कम माना जा रहा है।
