इस्राइल ने स्वतंत्रता दिवस के लिए मोदी को दिया न्योता

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। उन्हें अपने देश के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी को भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साथ मशाल प्रज्वलित करने का निमंत्रण दिया। नेतन्याहू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने पीएम मोदी को अपना मित्र कहते हुए भारत और इस्राइल के पुराने संबंधों की सराहना की।  उन्होंने आगे बताया कि पीएम मोदी ने इस निमंत्रण के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इस्राइल जमीन और हवा, दोनों जगह आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत और वर्षों पुराने संबंधों की भी सराहना की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। दोनों नेताओं ने भारत और इस्राइल के संबंधों में लगातार बनी गति का स्वागत किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Related Articles