रामलीला मैदान की रैली में नहीं पहुंचे मप्र के 60 युवक कांग्रेस नेता निलंबित

कांग्रेस नेता निलंबित

बिच्छू डॉट कॉम। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित कांग्रेस की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में शामिल नहीं होना पार्टी के पदाधिकारियों को भारी पड़ रहा है। रैली में अनुपस्थित मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के 60 पदाधिकारियों पर निलंबन की गाज गिरी है। इनमें छतरपुर सहित 9 जिलों के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल हैं। एआईसीसी नई दिल्ली से जारी आदेश में जिन 9 जिलों के युवक कांग्रेस अध्यक्ष निलंबित किए गए हैं, उनमें सौरभ शर्मा मैहर, पृथ्वीराज चौहान आगर, मनमोहन शेखावत नीमच, अर्जुन जांगले बुरहानपुर, मानवेन्द्र मिश्रा अनूपपुर, पंचम भाई गुना, आदित्य गोयल बड़वानी, मानवेन्द्र सिंह परमार छतरपुर और मनीष पुरोहित भिंड हैं। प्रदेश युवक कांग्रेस पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष शिवराज यादव, राजवीर सिंह, योगिता सिंह परिहार, प्रमोद सिंह खरे और नीरज पटेल, महासचिव रोहित राजौरिया, अब्दुल करीम कुरेशी, विनय पांडेय, राहुल हितेश ठाकुर, सुमन मौर्य, रिया पटेल, मोह. अली, प्राची विजय पारधी, जितेंद्र इवने, सोमराज परते, पायल जैन, अंकित यादव, रेनुका गांधी और शेख सलमान हैं।

Related Articles