70 की उम्र के बाद भी कैसे बने हैं कृषि विवि के कुलपति?

कृषि विवि के कुलपति

बिच्छू डॉट कॉम। मप्र हाईकोर्ट ने राज्य सरकार व अन्य को नोटिस जारी करके जवाहर लाल नेहरू कृषि विवि जबलपुर के कुलपति पद पर डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। मामले में दावा किया गया है कि डॉ. मिश्रा, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और खजुराहो के सांसद वीडी शर्मा के ससुर हैं। जस्टिस विशाल धगट की सिंगल बेंच ने चार सप्ताह में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। यह याचिका डॉ. सतेन्द्र यादव ने दायर की है। याचिकाकर्ता के अनुसार यूजीसी नियमों में उल्लेख है कि किसी भी स्थिति में कुलपति 70 वर्ष की आयु से अधिक पद पर नहीं रह सकते। जेएनकेवीवी के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की जन्मतिथि 1 जुलाई 1956 है तथा उन्हें 17 नवंबर 2022 को कुलपति नियुक्त किया गया था। याचिका में राहत चाही गई है कि डॉ. मिश्रा को कुलपति पद से तत्काल हटाया जाए तथा राज्य शासन व राजभवन को विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए जाएं।

Related Articles