14 आईपीएस प्रशिक्षण में जाएंगे, दूसरे अफसरों को सौंपे गए प्रभार

आईपीएस प्रशिक्षण

बिच्छू डॉट कॉम। मध्यप्रदेश के 14 आईपीएस अधिकारियों के हैदराबाद में आयोजित 28वें मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने के दौरान उनके विभागीय और प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी दूसरे अधिकारियों को सौंपी जाएगी। गृह विभाग ने इसके लिए प्रस्तावित कार्य व्यवस्था पर सहमति दे दी है। इस संबंध में गृह विभाग ने 3 नवंबर को पुलिस महानिदेशक को पत्र जारी किया है। 28वां मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम 26 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित किया जा रहा है। इसमें शामिल होने वाले अधिकारियों के वर्तमान पदस्थापना वाले कार्यों के सुचारू संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।

Related Articles