भारत मंडपम में प्रदर्शित हुआ बालाघाट का जीआई टैग चिन्नौर चावल

भारत मंडपम

बिच्छू डॉट कॉम। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन 2026 में बालाघाट जिले के जीआई टैग प्राप्त चिन्नौर चावल का प्रदर्शन किया गया। एक जिला-एक उत्पाद के तहत चयनित इस सुगंधित चावल के प्रचार-प्रसार के लिए राज्य कृषि विपणन बोर्ड और एपीडा के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्टॉल लगाया गया। सम्मेलन में बालाघाट की लालबर्रा चिन्नौर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (एफपीओ) ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। कंपनी के अध्यक्ष ईशुपाल चौहान और संचालक सदस्य राधेलाल पटले ने स्टॉल पर पहुंचे निर्यातकों, व्यापारियों और प्रतिनिधियों को चिन्नौर चावल की विशेषताओं की जानकारी दी।

Related Articles