एम्प्री बनेगा पीडब्ल्यूडी का तकनीकी साझेदार

मध्यप्रदेश में सीमेंट विहीन कंक्रीट की सडकों के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग जल्द ही सीएसआईआर-एम्प्री के साथ एमओयू करेगा। जिसके बाद राज्य की सडक़ों का निर्माण एम्प्री की तकनीकी सलाह पर कराया जाएगा। प्रदेश को खस्ता हाल सडक़ों से मुक्ति दिलाने के लिए लोकनिर्माण विभाग द्वारा आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। सीएसआईआर-एम्प्री में विकसित तकनीकों का लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं में अधिक व्यापक रूप से उपयोग करने के लिए संस्थान को पीडब्ल्यूडी का तकनीकी साझेदार बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके लिए इंजीनियर्स डे सीएसआईआर-एम्प्री के साथ एमओयू किया जाएगा। जिसके जरिए आधुनिक निर्माण तकनीकों, नवीन निर्माण सामग्रियों, गुणवत्ता परीक्षण एवं तकनीकी परामर्श के क्षेत्र में दोनों संस्थानों के बीच सहयोग को संस्थागत स्वरूप दिया जाएगा। बुधवार को विभागीय मंत्री राकेश सिंह ने सीएसआईआर-एम्प्री, भोपाल का भ्रमण कर अधिकारियों से चर्चा की।

Related Articles