
बिच्छू डॉट कॉम। मध्यप्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने आरक्षण संबंधी प्रावधानों को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल कराने की संभावनाओं पर विचार करने और केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखने की मांग की है। सिंघार ने पत्र में कहा कि वर्ष 2019 में प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने के लिए विधिक प्रावधान किए गए थे। इसे संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल कराने की संभावनाओं पर विचार किया जाना चाहिए। इस अनुसूची में केंद्र और राज्यों के ऐसे कानून शामिल हैं, जिन्हें अदालतों में चुनौती नहीं दी जा सकती।
