कमलनाथ का बीजेपी पर हमला, बोले- सुप्रीम कोर्ट में पूरी तैयारी से जाए सरकार

कमलनाथ

बिच्छू डॉट कॉम। मध्यप्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी  पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कमलनाथ ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इस मामले में अदालत में कमजोर पैरवी की, जिसके कारण हाईकोर्ट से 27 प्रतिशत आरक्षण के खिलाफ फैसला आया। उन्होंने राज्य सरकार से सुप्रीम कोर्ट में पूरी तैयारी के साथ पक्ष रखने और ओबीसी की संख्या से जुड़े प्रमाणिक आंकड़े प्रस्तुत करने की मांग की। कमलनाथ ने कहा कि वर्ष 2019 में उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले सात वर्षों में भाजपा ने इस आरक्षण को लेकर अदालतों में प्रभावी पैरवी नहीं की।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि भाजपा सरकार वास्तव में ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण को समाप्त नहीं करना चाहती, तो उसे सुप्रीम कोर्ट में मजबूती के साथ अपना पक्ष रखना चाहिए।

Related Articles