देशविरोधी तत्व रिजीम चेंज…के नारे लगा रहे, दिल की बात जुबान पर आ गई

देशविरोधी

बिच्छू डॉट कॉम। केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज कल देशविरोधी तत्व ‘रिजीम चेंज’ जैसे नारे देकर सत्ता परिवर्तन के प्रपंच रच रहे हैं, इनके इरादे जाहिर हो गए हैं, दिल की बात जुबान पर आ गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 99 बार हार चुके हैं। एसआईआर के पहले भी हारे, एसआईआर के बाद भी हारे। अब लगा कि चुनाव में जीत नहीं सकते, जनता जिताएगी नहीं तो अराजकता फैलाओ, देश को तोड़ो में लगे हैं। लोगों को भडक़ाने की कोशिश की जा रही है। केंद्रीय मंत्री शिवराज ने ये बातें शनिवार को भोपाल में मीडिया से चर्चा में कहींं। इसके पहले वे वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में उन्होंने 7 राज्यों से आए युवाओं के साथ पौधरोपण किया। कार्यक्रम में युवाओं ने केंद्रीय मंत्री से सीधे सवाल पूछे, जिनका उन्होंने जवाब दिया। शिवराज सिंह ने राहुल गांधी और विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में जीत नहीं पा रहे, इसलिए विपक्ष के नेता परेशान हैं। नरेंद्र मोदी देश की करोड़ों जनता के हृदय के हार हैं। जनता के दिल में बसते हैं।

Related Articles