
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा में आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी नीट पेपर लीक मामले में छात्रों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर संसद में सार्थक चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस चर्चा से बच रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का निर्णय लिया गया है, ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके। खंडेलवाल ने कहा कि आरोपियों पर सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2024 के तहत कार्रवाई होगी। इस कानून में पेपर लीक, नकल, सॉल्वर गैंग और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग जैसे मामलों में कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामलों की प्रतिदिन सुनवाई होगी, जिससे जांच और ट्रायल में देरी नहीं होगी। हेमंत खंडेलवाल ने बातचीत के दौरान दावा किया कि सीबीआई अपनी जांच लगभग पूरी कर साथ चुकी है और जल्द ही 13 गिरफ्तार चार्जशीट दाखिल करेगी।
