
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में देवांगना एयरपोर्ट के पास बाइक से घूमने आए 17 वर्षीय युवक और 20 वर्षीय युवती के साथ तीन बाइक सवारों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने दोनों का पीछा कर खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताया और जंगल में ब्लैकमेल करते हुए पैसों व चैन की मांग की। पैसे न होने पर आरोपियों ने युवक को बेल्ट से पीटा और बंधक बना लिया। इसके बाद दो आरोपी युवती को जंगल के अंदर ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आरोपियों के चंगुल से छूटे पीड़ित युवक ने तुरंत पुलिस को फोन करके सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
