प्रदेश के 55 जिलों के करीब 45 हजार बिजली आउटसोर्स ठेका कर्मचारी आगामी 7 और 8 नवंबर को दीपावली पर्व पर काम बंद आंदोलन करेंगे। म.प्र. बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के प्रांतीय संयोजक मनोज भार्गव ने यह चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि भाजपा के विधानसभा चुनाव 2023 के वचन-पत्र के अनुसार पंजाब की तर्ज पर आउटसोर्स रिफॉर्म संविदा नीति बनाने और केंद्र के समान न्यूनतम वेतन देने का वादा अभी तक अधूरा है। इसके अलावा, बिजली कंपनियों के नए ऑगेर्नाइजेशन स्ट्रक्चर में पिछले 50 वर्षों से जारी 23 हजार पदों को समाप्त कर दिया गया है।
07/09/2026
0
1
Less than a minute
You can share this post!
