70 करोड़ का ऑफर स्वीकार नहीं किया तो फंसा दिया: राजेंद्र भारती

राजेंद्र भारती

बिच्छू डॉट कॉम। कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद सोमवार को मीडिया के सामने आए। उन्होंने बताया कि मुझे एक केंद्रीय मंत्री के ओएसडी ने 70 करोड़ रुपए में बिकने और निगम मंडल में अध्यक्ष पद का ऑफर दिया था। मैंने उसे ठुकराया तो मुझे निपटाने की धमकी दी गई थी। बोले मैं उस ओएसडी का नाम और स्थान आने वाले समय में सार्वजनिक करूंगा। अपनी विधायकी जाने पर बोले कि 2 अप्रैल को कोर्ट का फैसला आते ही अयोग्य घोषित कराने में जल्दबाजी दिखाई। मेरे साथ राणा सांगा की तरह षड्यंत्र हुआ है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर बोले कि उनका फर्जीवाड़ा उजागर किया तो 400 केस लाद। भाई को जेल भिजवा दिया। भारती ने खुद को हुई सजा को लेकर कहा कि यह पूरी तरह बैंक के आंतरिक सुधार का मामला था, जिसे भ्रष्टाचार का रूप दे दिया गया।

Related Articles