
बिच्छू डॉट कॉम। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नीट परीक्षा को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिरिक्रया देते हुए कहा कि उनके बयानों को लोग गंभीरता से नहीं लेते, हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अक्सर कुछ भी कहते रहते हैं, इसलिए उनके बयान पर अधिक टिप्पणी करने की आवश्यकता नहीं है। उपमुख्यमंत्री गुरुवार को महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान मेले में शामिल होने ग्वालियर आए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तथ्यों से परे बयानबाजी कर रही है और ऐसे बयानों पर अधिक प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। वहीं राष्ट्रपति के प्रस्तावित मप्र दौरे को उन्होंने सम्मान की बात कही। उन्होंने कहा, राज्य सरकार राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने वन मंत्री को लिखे पत्र में मांग की है कि चीतों की गिनती करने के लिए सर्वदलीय विधायकों की जांच कमेटी गठित की जाए, ताकि चीतों की संख्या को लेकर फैलाये जा रहे भ्रम की स्थिति साफ हो सके। इस पर देवड़ा ने कहा, कांग्रेस विचलित होकर अनर्गल बातें कर रही है।
