दिग्विजय के मानहानि विवाद पर उमा को जवाब देने मिला समय

दिग्विजय

बिच्छू डॉट कॉम। मप्र हाईकोर्ट में दो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उमा भारती के बीच चल रहे बहुचर्चित मानहानि विवाद में सुनवाई हुई। कोर्ट ने उमा भारती की ओर से जवाब प्रस्तुत करने के लिए समय देते हुए मामले की अगली सुनवाई एक जुलाई निर्धारित की। यह मामला वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए कथित बयानों से जुड़ा है। दिग्विजय का आरोप है कि चुनावी सभाओं में उमा ने उनके अंडरवल्र्ड से संबंध होने जैसे आरोप लगाए थे। इससे उनकी सार्वजनिक प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा। इसी के आधार पर उन्होंने मानहानि का प्रकरण दायर किया था। प्रकरण में अब सुनवाई एक जुलाई को होगी।

Related Articles