
बिच्छू डॉट कॉम। सीएपीएफ में आरक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा सामने आया है। इंदौर से नियुक्ति मिलने और ग्वालियर में परीक्षा देने के बाद बेंगलुरु स्थित बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे एक अभ्यर्थी की जालसाजी बायोमेट्रिक जांच में पकड़ी गई। आरोपी ने 50 हजार रुपए में सॉल्वर के जरिए लिखित परीक्षा पास की थी। अपनी पहचान छिपाने आधार कार्ड तक में हेरफेर किया था। जब प्रशिक्षण केंद्र में नए आरक्षकों के दस्तावेजों की जांच हुई तो मामला उजागर हुआ। आवेदन में दर्ज फोटो और अंगुली के निशान उसकी वास्तविक पहचान से नहीं हुआ। पूछताछ में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। 19 फरवरी 2025 को परीक्षा में आरोपी स्वयं शामिल नहीं हुआ, बल्कि सॉल्वर ने परीक्षा दी। इसी आधार पर उसे चयन सूची में स्थान मिला। इंदौर सीएसडब्ल्यूटी द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। इसके बाद उसे बेंगलूरु प्रशिक्षण केंद्र आरोपी ने आधार कार्ड में भी सॉल्वर की फोटो और अंगुली के निशान अपडेट कराए थे।
