
शून्य काल की कार्यवाही शुरू होने के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उज्जैन में जमीन खरीदी का मामला उठाया। इस पर चर्चा की मांग की। इसका बीजेपी विधायकों और मंत्रियों ने विरोध किया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नियम के अनुसार यह मुद्दा स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा में नहीं लाया जा सकता है क्योंकि यह 2023 का मामला है। सत्ता पक्ष- विपक्ष की ओर से शोर-शराबा शुरू हुआ। कांग्रेस विधायक आसंदी तक पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने आसंदी से खड़े होकर सदस्यों से शांत रहने का आग्रह किया।
