मंच पर तो हत्या करने वाले बैठे हैं: इमरती देवी

बिच्छू डॉट कॉम। ग्वालियर ग्रामीण भाजपा की अंदरूनी खींचतान शनिवार को डबरा में फिर सामने आई। पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प कार्यक्रम में पूर्व मंत्री इमरती देवी मंच पर नहीं बैठीं। मुख्य बैनर से अपनी तस्वीर गायब देखकर नाराज इमरती कार्यकर्ताओं के बीच नीचे बैठी रहीं। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कई बार मंच पर बुलाया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इमरती ने कहा, मैं भाजपा की कोई पदाधिकारी नहीं हूं, कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ताओं के बीच ही बैठी हूं। सबका समय आता है। मंच पर मौजूद नेताओं पर तंज कसते इमरती ने कहा, जिसकी जो हैसियत है, वह वहां बैठा है। मंच पर तो हत्या करने वाले भी बैठे हैं।

Related Articles