बिच्छू डॉट कॉम। आबकारी विभाग ने बंडा जहरीली शराब कांड के बाद जिन चार शराब दुकानों को सील कर लाइसेंस निरस्त किए थे, उन्हें फिर से ठेके पर देने की तैयारी कर ली है। इसके लिए ओपन टेंडर जारी किए गए हैं, जो 22 सितंबर को खोले जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, बरेठी एकल मदिरा दुकान और मगरधा एकल मदिरा समूह का लाइसेंस निरस्त किए जाने के बाद वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए दोनों समूहों की दुकानों का ई-टेंडर और ई-टेंडर-कम-ऑक्शन से निस्तारण किया जा रहा है। आरोपी सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा के पास मगरधा मदिरा समूह की रूसल्ला-मगरधा, विनायका और बहरोल में शराब की दुकानें थीं। वहीं, बरेठी दुकान का लाइसेंसधारी यशवंत सिंह ठाकुर उर्फ मनीष लोधी था। जहरीली शराब कांड के बाद दोनों के खिलाफ थाना विनायका और बंडा में एफआईआर दर्ज की गई है।
20/09/2026
0
15
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
ई-रिक्शा के लिए अब तय होंगे रूट, मुख्य…
- 06/10/2026
साइबर फ्रॉड से सेफ्टी के लिए आईटी ने…
- 06/10/2026
कलेक्टर अतिक्रमण तोड़ रहे थे, ऊपर से घंटी…
- 06/10/2026
