कार्यसमिति में जगह न मिलने से कई पूर्व जिला अध्यक्ष नाराज

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ताजपोशी के एक साल बाद होने वाली पहली कार्यसमिति की बैठक को लेकर संगठन ने अभी तारीख तय नहीं की है। प्रदेश अध्यक्ष अनौपचारिक तौर पर 15-16 जुलाई अर्थात जगन्नाथ रथ यात्रा के बाद ओरछा में करने का ऐलान कर चुके हैं। बैठक में आगामी चुनावों से लेकर संगठन के रोड-मैप पर भी चर्चा होगी। भाजपा की नवगठित कार्यसमिति की इस बैठक में सत्ता-संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर विचार मंथन किया जाएगा। मिशन 2028 की तैयारी को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इस दौरान संगठन के कुछ नेताओं को विधानसभाओं की जवाबदारी सौंपी जाएगी। कार्यसमिति में नगरीय निकाय चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यसमिति में नए-पुराने चेहरों के साथ ऐसे नेताओं को भी जगह दी गई है जो विधानसभा/लोकसभा चुनाव के दौरान दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हुए थे।

Related Articles